SSC CGL/CPO SI Exam Questions-2019-20
Q1.निम्नलिखित में से सूर्य तथा पृथ्वी से विकिरित ऊष्मा के अवशोषण के लिए सबसे आवश्यक क्या है?
1) कार्बन डाइऑक्साइड
2) ऑक्सीजन
3) कार्बन मोनोऑक्साइड
4) नाइट्रोजन
Correct Answer: कार्बन डाइऑक्साइड
Q2.निम्नलिखित में से किसका शरीर सिर से पूँछ तक खंडित होता है?
1) मोलस्का (चूर्णप्रावार) जाति
2) सन्धिपाद जाति
3) वलयिन जाति
4) आंतरगुही (निडेरिया) जाति
Correct Answer: वलयिन जाति
Q3. निम्नलिखित में किसके मध्य सिनेप्स अंतराल स्थित होता है?
1) दो तंत्रिका कोशिका
2) मस्तिष्क तथा मेरूरज्जु
3) दो गुर्दे
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: दो तंत्रिका कोशिका
Q4. क्योटो प्रोटोकॉल किस वर्ष में अमल में लाया गया था?
1) 2004
2) 2005
3) 2006
4) 2007
Correct Answer: 2005
Q5. 7 वें वेतन आयोग ने वार्षिक वेतन वृद्धि दर _____ बरकरार रखा है।
1) 2%
2) 2.57%
3) 3%
4) 3.5%
Correct Answer: 3%
Q6. मलेरिया फैलाने वाले रोगाणुओं की खोज किसने की थी?
1) क्रिस्टियन बर्नार्ड
2) चार्ल्स लुई अल्फोंस लैवेरन
3) दिमित्री इवानोवस्की
4) मार्टिनस विलियम बेइजरिंक
Correct Answer: चार्ल्स लुई अल्फोंस लैवेरन
Q7. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है?
1) अमजद अली ख़ान – तबला
2) उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ – शहनाई
3) हेमा मालिनी – भरतनाट्यम
4) शंभु महाराज – कथक
Correct Answer: अमजद अली ख़ान – तबला
Q8. वर्ष 2016 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?
1) बॉब डिलन
2) ओलिवर हार्ट
3) योशिनोरी ओसुमी
4) जे. माइकल कोस्टरलिट्ज़
Correct Answer: बॉब डिलन
Q9. ‘द गीता फॉर चिल्ड्रन’ नामक पुस्तक की लेखिका कौन है?
1) पूजा चंगोईवाला
2) रुचिरा गुप्ता
3) प्रियंका मुखर्जी
4) रूपा पाई
Correct Answer: रूपा पाई
Q10. 2017 में भारत ने किस देश के साथ अपने राजनयिक गठबंधन के 25 वें साल का जश्न मनाया?
1) फ्रांस
2) रूस
3) इजराइल
4) चीन
Correct Answer: इजराइल
Q11. किस एशियाई देश ने वर्ष 2016 में ‘डुज पुल’ (विश्व का सबसे ऊँचा सड़क पुल) को उपयोग के लिए खोला है?
1) चीन
2) रूस
3) जापान
4) भारत
Correct Answer: चीन
Q12. स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में बचत व ऋण गतिविधियों से संबंधित निर्णय कौन लेता है?
1) निजी बैंक
2) भारतीय रिज़र्व बैंक
3) समूह के सदस्य
4) गैर सरकारी संगठन
Correct Answer: समूह के सदस्य
Q13. निम्नलिखित में से कौन सा महारत्नों की सूची में नहीं आता?
1) कोल इंडिया लिमिटेड
2) भारतीय इस्पात प्राधिकरण
3) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
4) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
Correct Answer: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
Q14. भारतीय संविधान में राष्ट्रपति के चुनाव की प्रणाली किस देश से ली गई है?
1) ब्रिटेन
2) संयुक्त राज्य अमेरीका
3) आयरलैंड
4) ऑस्ट्रेलिया
Correct Answer: आयरलैंड
Q15 .’अधिकार-पृच्छा’ शब्द का शब्दिक अर्थ क्या है?
1) परमादेश
2) वर्जित करना
3) किस अधिकार से
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: किस अधिकार से
Q16. ऐतिहासिक लखनऊ समझौते के निर्माता तथा विख्यातमन होने के लिए, ‘हिंदू-मुस्लिम एकता के राजदूत’ की उपाधि से किसे सम्मानित किया गया था?
1) सर सैयद अहमद खान
2) फजल-उल-हक
3) सैयद मोहम्मद शारफुद्दीन कादरी
4) मुहम्मद अली जिन्नाह
Correct Answer: मुहम्मद अली जिन्नाह
Q17. राजा हर्षवर्धन के दरबारी कवि कौन थे?
1) तुलसीदास
2) बाणभट्ट
3) सूरदास
4) रसखान
Correct Answer: बाणभट्ट
Q18. संगमरमर, चट्टानों की किस श्रेणी में आता है?
1) तलछटी
2) आग्नेय
3) कायान्तरित
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: कायान्तरित
Q19.कौन से अंग पर अंगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ होती है, जिन्हे दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहते है?
1) बड़ी आंत
2) मूत्राशय
3) छोटी आंत
4) पेट
Correct Answer: छोटी आंत
Q20.निम्नलिखित में से कौन एक सदिश मात्रा नहीं है?
1) त्वरण
2) विद्युत धारा
3) बल
4) संवेग
Correct Answer: विद्युत धारा
Q21. वाहनों को सुरक्षित मोड़ लेने के लिए आवश्यक केंद्रीय बल प्रदान करने हेतु किसी घुमावदार सड़क के बाहरी किनारे को आंतरिक किनारे से ऊपर करने की प्रक्रिया को _____ कहते हैं।
1) ढालू सड़क (सड़क की बैंकिंग)
2) सड़क की कॉर्नरिंग
3) सड़क को ऊँचा करना
4) सड़क की टेंपरिंग
Correct Answer: ढालू सड़क (सड़क की बैंकिंग)
Q22. 239 – C++ ________ है।
1) एक ऑपरेटिंग सिस्टम
2) एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
3) एक सॉफ्टवेयर
4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
Q23. समभारिक क्या होते हैं?
1) ऐसे तत्व जिनकी परमाणु संख्या समान होती है लेकिन द्रव्यमान भिन्न होता है
2) ऐसे तत्व जिनकी परमाणु संख्या भिन्न होती है लेकिन द्रव्यमान समान होता है
3) ऐसे तत्व जिनकी परमाणु संख्या भिन्न होती है तथा द्रव्यमान भिन्न होता है
4) ऐसे तत्व जिनकी परमाणु संख्या समान होती है तथा द्रव्यमान समान होता है
Correct Answer: ऐसे तत्व जिनकी परमाणु संख्या भिन्न होती है लेकिन द्रव्यमान समान होता है
Q24. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है?
I. हेमेटाइट : लौहा
II. पिचब्लेन्ड : ताँबा
III. मोनाज़ाइट : थोरियम
1) केवल I
2) केवल II
3) केवल I तथा II
4) केवल I तथा III
Correct Answer: केवल II